बांकीमोंगरा संवाददाता – विकास सोनी
जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरदा मोड़ ढेलवाडिह मार्ग में आज सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां वनविभाग की जमीन में अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पेड़ की छटाई कर रहे थे, इस दौरान वें लाईन तार की चपेट में आ गया। जहां वें व्यक्ति घायल हो गए, आनन -फानन में घायल व्यक्ति को कटघोरा उप स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। लेकिन क्षेत्र में चर्चाएं हो रहे हैं कि करेंट की चपेट में आये व्यक्ति की मौत हो चुकी है। हालांकि कि हमारे चैनल को जानकारी नहीं मिल पाई है कि घायल व्यक्ति की मौत हुई है कि नहीं। जानकारी मिलते ही स्पष्ट कर दिया जाएगा ।

कुछ दिन पूर्व हमने खबर चलाया था कि अरदा मोड़ से सुक्लाखार मार्ग तक वनविभाग की जमीन में बेधड़क अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। वनविभाग व जिम्मेदार अधिकारियां आंख बंद किये हुए हैं जिसके वजह से कार्य तेजी से जारी है।









