Home चर्चा में अवैध रेत परिवहन को लेकर राजस्व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तीन वाहन...

अवैध रेत परिवहन को लेकर राजस्व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तीन वाहन जप्त

7
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।

लखनपुर।
सरगुजा जिले के लखनपुर उदयपुर के सीमा में बहने वाले रेड नदी से रेत माफियाओं के द्वारा रेत का उत्खनन कर अवैध परिवहन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत लगातार प्रशासन को मिली थी। सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार एसडीएम वन सिंह सिंह नेताम के मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस कि संयुक्त टीम ने लखनपुर थाने के सामने अवैध रेत परिवहन को लेकर 2टीपर एक ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर लखनपुर थाने में खड़ा कराया गया है। वही नायब तहसीलदार सर्वेश पटेल ने कहा कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाया जाने यह कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध परिवहन कार्रवाई के मामले में नायब तहसीलदार सर्वेश पटेल थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक पीतांबर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, रामकुमार यादव सहित अन्य पुलिस स्टाफ सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here