बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
विकास कार्यों में नहीं होगी राशि की कमी, प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य
विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन

जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र में अनवरत चल रहे विकास कार्यों की सौगात देते हुए आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है। पं सुंदर लाल शर्मा वार्ड में 25 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसी तारतम्य में शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में कार गैरेज से अयप्पा मंदिर तक सड़क के दोनों तरफ 15 लाख की लागत से पेवल ब्लाक कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं चंद्रशेखर आजाद वार्ड में हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के पास 20 लाख की लागत से व्यामशाला निर्माण कार्य, जिम साम्रागी 25 लाख रुपए का विधिवत लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। वहीं भूतहा तालाब के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य लागत 20 लाख रुपए एवं लालबाग उद्यान में सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य लागत 05.37 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया। कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्य अनवरत जारी रहेंगें। विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर हित में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं।

श्री देव ने कहा कि शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए हमारी सरकार का संकल्प है कि जनता को मूलभूत सुविधा देना, जिसमें जलभराव की समस्या को दूर करने में पं सुंदर लाल शर्मा वार्ड में पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। साथ ही शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने और भी पुलिया बनाए जाएंगे। श्री देव ने कहा कि क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। जनता की मांग के अनुरूप चंद्रशेखर आजाद वार्ड में व्यामशाला निर्माण का लोकार्पण किया गया है। जिसमें अब क्षेत्र के युवा एवं नागरिक गण नियमित रूप से व्यायाम कर सकेंगे। श्री देव ने बताया कि क्षेत्र की जनता की क्षेत्र में व्यामशाला निर्माण व व्यायाम साम्रागी की मांग आज पूरी हो गई। विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होंगे। किरण देव ने कहा कि सभी के सहयोग से, सभी के समन्वय से विकास की गति तेज हो रही है। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश का तेज गति से विकास हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की दूरगामी सोच का परिणाम है कि शहर में हर क्षेत्र में लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जिसमें व्यायाम शाला भवन निर्माण, पुलिया निर्माण कार्य एवं पेवर ब्लाक कार्य एवं लालबाग पार्क में सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। महापौर संजय पांडे ने कहा जगदलपुर शहर में जनमानस की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, सुरेश गुप्ता, श्वेता बघेल, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, पार्षद नरसिंह राव, गिरजा गुप्ता, श्याम सुंदर, खगेंद्र ठाकुर, गायत्री बघेल, लोकेश चौधरी, संतोष गौर, नेहा धुव, रजनीश पाणिग्रही, आर्येंद्र सिंह, पूर्व महापौर सफीरा साहू, प्रदीप देवांगन, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, दिनेश, आंनद, श्री द्विवेदी, रामनरेश पांडे, मनीष मूलचंदानी, विक्रम शर्मा, राजपाल कसेर, श्रीमती मिथलेश ईनाणी, बी जयराम, ममता पोटाई, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, परेश ताटी, योगेश मिश्रा, पंकज आचार्य, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, निगम के अधिकारी, कर्मचारी और काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।









