Home चर्चा में अनियंत्रित ट्रेलर ट्रांसफार्मर और स्ट्रीट लाइट को ठोकर मारते हुए पलटी बाल...

अनियंत्रित ट्रेलर ट्रांसफार्मर और स्ट्रीट लाइट को ठोकर मारते हुए पलटी बाल बाल बचा चालक

14
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।।
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित नारायण पेट्रोलियम के पास 4 दिसंबर दिन गुरुवार की सुबह लगभग 7बजे बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर कैलेंकर लोड कर जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर और स्ट्रीट लाइट को ठोकर मारते हुए पलट गई वहीं चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया प्रत्यक्ष दर्शियों की मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 49 29 जो क्लिंकर लोड़कर बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था चलती ट्रेलर वाहन के अचानक बंद होने से वाहन का स्टेरिंग जाम हो गया और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर और स्ट्रीट लाइट को ठोकर मारते हुए पलट गई। वहीं चालक बाल बाल बच गया।चालक गाड़ी से निकलकर मौके से भाग गया। ठोकर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर के दोनों पोल टूट गए गनीमत रही की ठोकर लगने के बाद ट्रांसफार्मर से आज नहीं लगा और एक बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here