Home चर्चा में पूर्व उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे का निधन, चंदनई नदी मुक्ति धाम में हुआ...

पूर्व उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे का निधन, चंदनई नदी मुक्ति धाम में हुआ अंतिम संस्कार

140
0

विकास अग्रवाल/सरगुजा। जूना लखनपुर निवासी एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे का निधन 2 दिसंबर 2025, मंगलवार को इलाज के दौरान हो गया। वे 52 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

बुधवार को उनका अंतिम संस्कार चंदनई नदी स्थित मुक्ति धाम में किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र वीर नारायण दुबे (कान्हा) ने मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित दूरदराज से आए परिजन और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्री दुबे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका जाना समाज और नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here