Home चर्चा में दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय ने मनाया विकलांग दिवस

दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय ने मनाया विकलांग दिवस

1
0

-दिव्यांग बच्चों के लिए समाज का सहयोग जरूरी… न्यायाधीश लीना अग्रवाल

-दृष्टिबाधित बच्चों के हित में जिला प्रशासन सजग… अमृत विकास कलेक्टर

दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती के विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम अभ्यागतों के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इन पलों में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल ने विकलांग दिवस की बढ़ाई देते हुए कहा कि विकलांग बच्चों को समाज का सहयोग जरूरी है ताकि वे भी सामान्य जीवन यापन जी सकें। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने विकलांग बच्चों के प्रदर्शन को तारीफ ए काबिल बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन आप सभी दृष्टिहीन बच्चों के मदद के लिए तत्पर है।

जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने स्वागत भाषण करते हुए मंचस्थ अतिथि एवं अभिभावकों से बच्चों के दृष्टिहीन बच्चों के जीवन को प्रकाशित करने सदा आशीर्वाद बनाए रखने का ग्रह किया।
सर्व विकलांग कल्याण संघ के संरक्षक जसबीर सिंह ने विद्यालय के समस्याओं से अवगत करते हुए जिला प्रशासन से दूर करने का आग्रह किया तो वहीं संचालक बिंदेश्वरी आदिले ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के स्थाई भवन हेतु सबसे सहयोग को कामना किया। मंच संचालन दादू केवट ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन संस्थापक जसवंत आदिले ने किया।

इन पलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, एस डी एम अरुण सोम, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ ने भी संबोधित किया तो वहीं मंच पर न्याय परिवार के माननीय न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे, न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल, सी जे एम सुश्री शुभदा गोयल, मजिस्ट्रेट श्रीमती दिव्य गोयल की गरिमामय उपस्थिति रही।
आयोजन जो सफल बनाने में उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, प्राचार्य दुलीचंद साहू, प्राचार्य मनहर, स्काउट लीडर कमलादपि गबेल आदि के साथ विद्यालय परिवार ने सक्रिय सहभागिता निभाई तो वहीं दृष्टिहीन बच्चों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here