Home चर्चा में रतनपुर भेंसाझार में पूर्व उपसरपंच की हत्या का सनसनीखेज मामला ; लाश...

रतनपुर भेंसाझार में पूर्व उपसरपंच की हत्या का सनसनीखेज मामला ; लाश जंगल में मिली ; सिर और शरीर पर गम्भीर चोटों के निशान

113
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
 रतनपुर थाना क्षेत्र के भेंसाझार गांव से दो दिन से लापता पूर्व उपसरपंच सूर्य प्रकाश बघेल (37) की लाश शुक्रवार सुबह जंगल में संदिग्ध हालत में मिली। सूर्य प्रकाश, जो पिछली पंचवार्षिक चुनाव में उपसरपंच चुने गए थे, 3 दिसंबर को पेशी के लिए घर से बाइक पर निकले थे, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। परिजन की चिंता बढ़ने पर उन्होंने 4 दिसंबर को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।दो दिन की तलाश के बाद जंगल के बीच झाड़ियों में उनकी लाश मिली, जिसके सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर लाठी-रॉड से चोट के स्पष्ट निशान थे।
शव के करीब 200 मीटर दूर उनकी बाइक भी पाई गई, जो पुलिस की जांच में एक अहम सबूत बनी है।पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम और सर्च डॉग की मदद से जांच शुरू की है। मृतक के मोबाइल कॉल, लोकेशन और तकनीकी डाटा की गहन जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पैसे के लेन-देन को लेकर मृतक का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसे हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है।एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि हत्या को लेकर हर संभावित पहलू पर काम किया जा रहा है। “हम जल्द से जल्द इस हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे,” उन्होंने कहा।स्थानीय लोग इस हत्या की घटना से गहराई से प्रभावित हैं और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। मामले में जल्द खुलासे की आस में पूरे इलाके में जांच काफ़ी गति पकड़ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here