Home चर्चा में टीबी रोगियों की मदद के लिए बढ़े हाथ, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी...

टीबी रोगियों की मदद के लिए बढ़े हाथ, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में आजीवन व वार्षिक सदस्य बने प्रबुद्धजन

2
0
सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक
 सुकमा/ स्वास्थ्य विभाग सुकमा एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त प्रयासों से जिले में टी.बी. मरीजों के सहायतार्थ एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। समाजसेवियों व जिम्मेदार नागरिकों ने आजीवन सदस्य, वार्षिक सदस्य एवं निक्षय मित्र बनकर टीबी से जूझ रहे मरीजों को गोद लेने की जिम्मेदारी उठाई है। इस जनकल्याणकारी मुहिम का उद्देश्य टीबी ग्रसित मरीजों को न केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है बल्कि उनके पोषण आहार हेतु प्रति मरीज 500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देना भी है। छह माह के पूर्ण उपचार काल में प्रत्येक मरीज को कुल 3000 रुपये की मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
इस नेक कार्य में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह (जगरगुंडा) ने आगे बढ़कर 6000 रुपये का योगदान दिया है, वहीं चिकपाल निवासी गोपाल सिंह अजमेरा ने 3000 रुपये देकर मानवता का परिचय दिया है। दोनों ही दानदाताओं की पहल जिले में सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से वार्षिक सदस्य या निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को स्वस्थ जीवन की ओर ले जाने में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here