Home चर्चा में जिले के जनकपुर मंडल में जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले ने किया...

जिले के जनकपुर मंडल में जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले ने किया कार्यकर्ताओं से मुलाकात

101
0
जनकपुर संवाददाता – जवाहर यादव
जिले के जनकपुर मंडल में सम्माननीय जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती कविता दिवान, मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हीरा लाल मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री पवन शुक्ला, मणि प्रसाद पांडे, सुदर्शन यादव और कुलदीप तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में एसआईआर और वोटर आईडी से जुड़ी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि एसआईआर फॉर्म के साथ प्रत्येक मतदाता को बीएलओ द्वारा पावती (रसीद) प्रदान की जानी चाहिए और प्रत्येक वोटर को इसे लेना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 निर्धारित है। यदि किसी मतदाता के दस्तावेज़ में कोई त्रुटि पाई जाती है तो यह पावती सुधार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले निरंतर जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रही हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here