बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर- जिले के शराब प्रेमियों के द्वारा लगातार शिकायत मिल रहा था की बीजापुर विदेशी शराब दुकान में मूल्य दर से ज़्यादा पैसा शराब प्रेमिया से लिया जा रहा हैं.जैसे ही खबर मिला वैसे ही हम इसकी पड़ताल करने बीजापुर शराब दुकान आ पहुंचे,हमने भी भी देखा मूल्य दर से ज़्यादा पैसा लिया जा रहा था.आपको बता दे 200 का बियर 230 रुपय में बेचा जा रहा हैं.इसके अलावा 180 का क्वार्टर 200 रुपय में बेचा जा रहा था,इसके अलावा बीजापुर में अवैध रूप से भी शराब बेचा जा रहा हैं.दिन भर में 100 से ज़्यादा कोचिया शराब दुकान आकर शराब ले जाते हैं.कोचियो को 200 का बियर 250 में बेचा जाता हैं. उसके बाद कोचिये शराब ले जाकर 200 का बियर 350 रुपय में शराब प्रेमियों को बेचते हैं.आपको बता दे बीजापुर शराब दुकान में मूल्य दर से अधिक बेचने पर कितना कमीशन कर्मचारियों को मिलता है इसका हिसाब हम आपको बता देते हैं,दिन में अगर बियर बेचने से शराब दुकान कर्मचारियों को 1500 कमीशन मिलता हैं ऐसे में एक महीने में 4 लाख 50 हज़ार होता हैं.इसके अलावा दिन में 500 क्वार्टर बेचने से कमीशन 10 हज़ार का मिलता हैं.ऐसे में 1 महीने का कमिशन 3 लाख का कमीशन मिलता हैं.अब सोचिए आबकारी विभाग के अधिकारियों को महीने का कमीशन कितना मिलता हैं.अब देखना होगा खबर प्रसारित होने के बाद क्या कुछ कार्यवाही होगा।









