बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। राजीव भवन रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सह प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लेतफ्लॉन्ग की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्षों की प्रथम बैठक हुई। बैठक में जगदलपुर से नवनियुक्त बस्तर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य भी शामिल हुए। श्री मौर्य ने बताया कि नवनियुक्तजिला अध्यक्षों को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संगठन हित से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।









