बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने के सख्त निर्देश
बीजापुर, 07 दिसंबर 2025।
रविवार को चिन्नकवाली पंचायत के आश्रित ग्राम चिन्नकोडेपल में एसडीएम जागेश्वर कौशल की अध्यक्षता में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में आवास हितग्राही उपस्थित हुए।
एसडीएम ने सभी हितग्राहियों को तत्काल आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने की सख्त समझाइश दी तथा निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवास निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चौपाल में पंचायत नोडल मेघराज वट्टी, सहायक अभियंता धर्मेंद्र गवेल, पंचायत सचिव, सरपंच, पंचगण एवं रोजगार सहायक राकेश यालम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत एसडीएम ने गांव में आवासों का स्थल निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गति देने हेतु पंचायत सचिव, सरपंच एवं पंचायत नोडल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।









