Home मुख्य ख़बरें 12 दिसंबर को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, गोल्ड-चांदी दोनों ने...

12 दिसंबर को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, गोल्ड-चांदी दोनों ने तोड़े रिकॉर्ड!

113
0

सोने की कीमतों में 12 दिसंबर की सुबह तेजी दिख रही है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. मुंबई में कीमत 130760 रुपये प्रति 10 ग्राम है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,213.12 डॉलर प्रति औंस पर है. वहीं Silver का भाव 2,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. एक दिन पहले चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया था. इस साल की शुरुआत से अब तक​ चांदी 116.72 प्रतिशत चढ़ी है.

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाए जाने के बाद Gold में निवेश बढ़ा है. प्रमुख ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here