Home चर्चा में 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार, मंत्री गुरु...

251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और मुख्यमंत्री ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

23
0

सोमन साहू/हसौद/सक्ती/रायपुर। मां महामाया नगरी हसौद में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ में पूरे प्रदेश का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक प्रखर हुआ। इस पावन आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा सक्ती जिला प्रभारी मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की आत्मा को केंद्र से जोड़ दिया।

महायज्ञ में मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति माननीय डॉ. चिन्मय पंड्या भी सम्मिलित हुए, कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब जी की सरलता, जनसंपर्क और आध्यात्मिक आयोजनों के प्रति उनकी विशेष भावनात्मक प्रतिबद्धता लोगों के बीच चर्चा का प्रमुख केंद्र रही।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि यह 251 कुण्डीय महायज्ञ समाज में जागृति, संस्कार, सत्कार्य,सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार बनेगा। उनके अनुसार ऐसे आयोजनों से सम्पूर्ण क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति का विस्तार होता है, जो मानव जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।

महायज्ञ के दौरान आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री जी के साथ मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी उपस्थित होकर सभी नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल, सुखी एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उनकी प्रेरक उपस्थिति से समारोह में विशेष उत्साह और आत्मीयता का संचार हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गुरु खुशवंत साहेब जी के जनसेवी व्यक्तित्व एवं समाजोत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here