Home खेल U19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का तूफान: UAE के खिलाफ 171...

U19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का तूफान: UAE के खिलाफ 171 रन की विस्फोटक पारी, भारत को मिला भविष्य का स्टार

232
0

वैभव सूर्यवंशी के नाम का तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. 14 साल का यह धाकड़ बल्लेबाज लगातार ऐसी पारियां खेल रहा है, जिन्हें देखकर विरोधी गेंदबाजों की हालत खराब हो जाती है. एशिया कप 2025 के पहले ही मुकाबले में वैभव े भारत की अंडर-19 टीम के लिए बल्ले से ऐसा कहर बरपाया कि UAE के गेंदबाज चारों तरफ बिखरते नजर आए. उनकी पावर-हिटिंग और बेखौफ बल्लेबाजी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का सुपरस्टार मिल चुका है.

ACC मेंस U19 एशिया कप 2025 में UAE के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपना अब तक का सबसे खतरनाक रूप दिखाया. उन्होंने सिर्फ 95 गेंदों में 171 रन ठोक डाले. इस पारी के दम पर यूएई की टीम पूरी तरह बैकफुट पर चली गई. वैभव ने 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 14 छक्के उड़ाए. चौके-छक्कों को जोड़ लिया जाए तो कुल 23 बाउंड्री होती हैं. इन बाउंड्री अकेले से 120 रन बटोरे. जिसने भी वैभव की यह पारी देखी वो तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाया.

अब सवाल ये है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी कौन हैं? वैसे तो इस नाम से अब लगभग हर क्रिकेट फैंस परिचित है, लेकिन फिर भी जान लीजिए कि यह लड़का बिहार के समस्तीपुर के ताजपुर गांव में जन्मा था. वो बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी भी क्रिकेटर रहे हैं. वैभव ने 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. ब्रायन लारा से प्रेरित इस युवा खिलाड़ी ने अपने खेल और निखारने के लिए वसीम जाफर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से सलाह भी ली है. भविष्य में भारतीय टीम की जर्सी पहनने की उम्मीदें अब पहले से ज्यादा मजबूत दिख रही हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही वैभव को सीनियर टीम में मौका दिया जा सकता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here