Home कोंडागांव केशकाल ट्रैफिक अलर्ट: NH-30 पर मरम्मत कार्य, वाहनों के लिए नए रूट...

केशकाल ट्रैफिक अलर्ट: NH-30 पर मरम्मत कार्य, वाहनों के लिए नए रूट निर्धारित

175
0

विनीत पिल्लई/केशकाल-

केशकाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर चल रहे मरम्मत एवं उन्नयन कार्य को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। मार्ग पर भारी मशीनरी और निर्माण गतिविधियों के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए छोटे और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।

प्रशासन ने बताया कि कार, बाइक जैसे छोटे वाहनों को सुगम आवाजाही हेतु वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा, वहीं ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों के लिए सुरक्षित और चौड़े रास्तों का चयन कर अलग रूट चार्ट जारी किया गया है।

यातायात पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट चार्ट (ऊपर देखें) के अनुसार ही आवाजाही करें, ताकि जाम, दुर्घटना और अनावश्यक देरी से बचा जा सके। साथ ही, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मार्गों का पालन अनिवार्य किया गया है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और जल्द ही NH-30 पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। यात्रियों से सहयोग और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here