Home मुख्य ख़बरें राम मंदिर आंदोलन के प्रखर योद्धा डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, अयोध्या...

राम मंदिर आंदोलन के प्रखर योद्धा डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, अयोध्या में शोक की लहर

69
0

अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख रहे डॉ. रामविलास वेदांती का निधन हो गया। मध्य प्रदेश के रीवा में उनका इलाज चल रहा था। जहां सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अयोध्या के पूर्व सांसद भी थे।

रामविलास वेदांती 75 साल के थे। वह 10 दिसंबर को मध्यप्रदेश से रीवा पहुंचे थे। जहां उनकी रामकथा चल रही थी। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थिव शरीर को लेकर उनके उत्तराधिकारी थोड़ी देर में अयोध्या के लिए रवाना होंगे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here