Home चर्चा में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पामगढ़ थाना पुलिस ने...

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

2
0

जांजगीर-चाम्पा संवाददाता – निलेश साहू 

जांजगीर-चाम्पा

जिले के पामगढ़ थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के गंभीर मामले में आरोपी कुंज किशोर सतनामी (उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 6, पामगढ़) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले का विवरण इस प्रकार है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर ने विद्यालय के छात्रों के समक्ष हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की,

जिससे हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में जुर्म कबूलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर 15 दिसंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, आरक्षक यशवंत पाटले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here