Home चर्चा में दुर्गावाहिनी का प्रखंडों में नशा मुक्ति अभियान

दुर्गावाहिनी का प्रखंडों में नशा मुक्ति अभियान

2
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का नशा मुक्ति व स्वदेशी जागरण अभियान प्रखंड से लेकर खंड स्तर पर विस्तृत रूप से चल रहा है। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिडिल स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाली दुष्परिणामों से अवगत करा रहे हैं। इसके लिए विद्यालय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है आज बस्तर के भानपुरी में दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका आस्था गुप्ता ने स्थानीय क्रीड़ा परिसर में विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें नशामुक्ति के उपाय बताए और स्वदेशी जागरण अभियान के साथ स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आव्हान किया।

वहीं अलनार ग्राम में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणामों के साथ परिवार व समाज में इसके प्रभाव से लोगों को दूर रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी को नशामुक्ति प्रतिज्ञा दिलवाते हुए सभी से सहयोग की अपील की इस कार्यक्रम में शिवराम नाग, ईश्वर कश्यप व बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी ने दिसंबर माह के अंतिम तिथि तक अधिक से अधिक गांवों में पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here