Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और ओबीसी मोर्चा की...

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित

209
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन प्रमुख मोर्चों—अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और ओबीसी मोर्चा—की प्रदेश स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इन नियुक्तियों की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से की गई है।

ओबीसी मोर्चा: प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक नई जिम्मेदारियां

भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 29 पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। इसके साथ ही 69 सदस्यों को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है, जबकि 25 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। संगठन विस्तार के तहत 34 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 5 संभाग प्रभारियों की भी घोषणा की गई है।

 

अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम तैयार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में 35 प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी जैसे प्रमुख पद शामिल हैं।
उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रजिया खान, गगनदीप सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, स्वर्ण सिंह सलूजा, शेख इरफान और सैयद ताहिर रजा को दी गई है।

कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्य

अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। जिलों की कार्यसमिति में 54 सदस्य, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में 21 नाम, जबकि 23 प्रदेश स्थायी सदस्यों की सूची भी जारी की गई है।

जिला अध्यक्षों की भी घोषणा

अल्पसंख्यक मोर्चा के तहत जिलों में भी संगठन को विस्तार दिया गया है। रायपुर शहर से जिशान सिद्दीकी, रायपुर ग्रामीण से युनुस अशरफी, गरियाबंद से इमरान अली और धमतरी से हाबिद खान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस तरह प्रदेश के 27 जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा पूरी कर ली गई है।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here