Home चर्चा में नगर विकास के लिए 20 करोड़ की मांग, अध्यक्ष राकेश जालान ने...

नगर विकास के लिए 20 करोड़ की मांग, अध्यक्ष राकेश जालान ने मंत्री अरुण साव से की मुलाकात

11
0
दीपक कश्यप/पेंड्रा-
नगरपालिका अध्यक्ष श्री राकेश जालान ने नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव से सौजन्य मुलाक़ात कर नगर के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने नगर में विभिन्न विकास कार्यों हेतु 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कार्यों की स्वीकृति के संबंध में मांग-पत्र सौंपा।
नगरपालिका अध्यक्ष श्री जालान ने पूर्व में नए नल कनेक्शन हेतु 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पर मंत्री श्री साव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर के विकास से संबंधित सभी मांगों को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
श्री जालान द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र में प्रमुख रूप से
•पेंड्रा बाईपास रोड का निर्माण.तालाबो का सौंदर्यीकरण,
•नए बस स्टैंड से सेमरा तिराहा तक गौरव पथ निर्माण,
•दुर्गा चौक से दुर्गा सरोवर तक गौरव पथ निर्माण,
•गर्ल्स स्कूल एवं बाड़ा स्कूल के जीर्णोद्धार .पेंड्रा से गोरेला मुख्य सड़को के निर्माण
जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आवागमन, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। मंत्री श्री अरुण साव द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन से नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here