Home कोरबा हाई स्कूल में पेयजल और बिजली की समस्या से जूझ रहे विद्यार्थी

हाई स्कूल में पेयजल और बिजली की समस्या से जूझ रहे विद्यार्थी

29
0
कोरबा संवाददाता – हेमलाल झरिया
कोरबा जिले के बाहुल्य आदिवासी क्षेत्र के फुलसरी हाई स्कूल में करीब एक वर्ष से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। न यहां पेयजल की व्यवस्था है और न ही बिजली की आपूर्ति। जिसके चलते यहां पर पढ़ने वाले  विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर जिम्मेदार भी नहीं ध्यान दे रहे हैं
नवीन हाई स्कूल भवन का निर्माण हुआ है तब से  निर्माणाधीन एजेंसी ने पेयजल और बिजली की व्यवस्था नहीं की है।पानी पीने के लिए बाहर लगे हैडंपपों को सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा स्कूल में बिजली आपूर्ति भी नही है। विभाग द्वारा यहां पर कनेक्शन हीं नहीं करवाया गया है। बावजूद इन अव्यवस्थाओं के बीच यहां के शिक्षक-शिक्षिकाएं पठन पाठन का काम कर रही है। हालत यह है कि बच्चों को स्कूल से बाहर पानी लेने जाना पड़ता है। शिक्षक-शिक्षिकाएं तो पानी अपने साथ लेकर ही जाती हैं। जब कि यहा की प्रधानाचार्या ने पीडब्ल्यूडी से लेकर विभाग तक समस्या से अवगत करा चुकी हैं। लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
दूर पानी पीने जाते हैं विद्यार्थी
स्कूल में पर पेयजल एक बहुत बड़ी समस्या है इसे लेकर जिला अधिकारी यों को अवगत कराया जा चुका है। आसपास एक भी हैण्डपंप नही है स्कूल से काफी दूर पेयजल के लिए जाना पड़ता है। जिससे बच्चों को खासा परेशान होना पड़ रहा है।
स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कहना है कि स्कूल के बाहर पानी पीने के लिए जाना पड़ रहता है। स्कूल के अंदर यदि हैडपंप होता तो कोई दिक्कत न होती।
लाइट और पंखा में लग रहा जंक
स्कूल में पंखा और लाइट निर्माण एजेंसी ने लगा दिए हैं लेकिन सप्लाई नही दी गई हैं।जिसकी वजह से जंक लग रहा है,मानो ऐसी प्रतीत होता है केवल भवन में शो पीस के लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here