Home कोरबा कोरबा वनमण्डल के ग्राम गौरबोरा में हाथियों का आतंक पढ़े पूरी खबर…

कोरबा वनमण्डल के ग्राम गौरबोरा में हाथियों का आतंक पढ़े पूरी खबर…

593
0

कोरबा न्यूज 36गढ़ :–

कोरबा वनमंडल के ग्राम गौरबोरा में हाथी के हमले से एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका महेंद्र सिंह मँझवार पिता चमरा सिंह मँझवार, उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना आज सुबह उस समय हुई, मृतक घर में आग ताप रहा था ,हाथी अचानक आंगन में जंगली हाथी आ गया और उसने महेंद्र सिंह मँझवार को दौड़ाकर उन्हें पकड़कर पटक दिया। मौके पर ही उनका मौत हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का दल पिछले कई दिनों से कोरबा – कटघोरा वन क्षेत्र में घूम रहा है। लगातार हो रहे हमलों से गांवों में दहशत का माहौल है। इधर पिछले साल गड़कटरा में एक पहाड़ी कोरवा महिला को मार दिया , जब हाथियों ने मानव पर हमला किया है।

घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भय के साथ आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। लोग वन विभाग से तत्काल सुरक्षा इंतजाम और हाथियों को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी आए दिन खेत, घर और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की जीविका पर संकट गहरा रहा है। स्थानीय लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं, लेकिन खतरा कम होता नहीं दिख रहा। वन विभाग की टीमें लगातार ट्रैकिंग में जुटी होने की बात कह रही हैं, लेकिन घटनाओं ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक हाथियों का आतंक थमने वाला नहीं।

कोरबा न्यूज 36गढ़ संवाद दाता कृष्णा दास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here