Home चर्चा में दंतेवाड़ा में भाजपा युवा मोर्चा का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न,अध्यक्ष राहुल असरानी...

दंतेवाड़ा में भाजपा युवा मोर्चा का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न,अध्यक्ष राहुल असरानी ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने हेतु संवाद किया

18
0

दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा साथियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव-नियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी का महामंत्री निखिल नाग के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व युवा साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया | कार्यक्रम में दंतेवाड़ा नगर के अनेक युवा साथियों की उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखी ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने पार्टी की विचारधारा, संगठन की वर्तमान गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए युवाओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस दौरान युवाओं ने अपने विचार, सुझाव रखे और संगठनात्मक कार्यों में पूरी निष्ठा व सक्रियता से जुड़ने का संकल्प लिया।


इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली ने भी युवा साथियों को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की विभिन्न गतिविधियों, जनहितकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।


कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री निखिल नाग ने किया |
इस दौरान साजन सिंह,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेश मिश्रा, भावना परघनिया,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र निर्मलकर,जिला मंत्री राजतिलक यादव,पार्षद चन्दन ध्रुव,सूरज ठाकुर,वेणु नेताम, सुमित ओयमी, चंद्रकांत स्वाई, बृजेश राणा, आर्यन शर्मा, बालाकृष्ण, दीपेश पटेल, नैतिक ठाकुर, हर्ष प्रधान, रवि पोयम, नवनीत नाग, तुषार भगत, बिट्टू मरकाम, अंकित साहू, विशेष सिंह, कमल ठाकुर,हर्ष गुप्ता, आयुष पटेल, शिव प्रताप,अनीश जार्ज,तरुण कर्मा, तुषार मंडल, शिवेंद्र पटेल, सौम्या पटेल, राजकुमार, गौरव ध्रुव,भूपेंद्र ठाकुर,हितेश भास्कर, पंकज ईरी, नितेश अधिकारी एवं राजेंद्र सिंह ठाकुर,राहुल सोनवानी,यशवंत शर्मा सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here