रायपुर –
रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में UCB के तत्वाधान में आयोजित गांडा-घसिया उत्कल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री पीयूष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुख्य अतिथि श्री पीयूष मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की सराहना की।
अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर देते हैं, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी गई। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिससे पूरे मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सेमीफाइनल मुकाबले की सफलता के साथ ही अब सभी की निगाहें प्रतियोगिता के फाइनल मैच पर टिकी हुई हैं।









