रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर खेल का म्हाकुंभ 15 वार्डो के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा दूधिया रौशनी माँ महामाया के मैदान मे इस rpl का फाइनल मैच खेला गया, पूरा रतनपुर खेल के रंग मे नजर आया,,,
रतनपुर वार्ड पांच ने 2025-Rpl का खिताब अपने नाम किया
रतनपुर राजा मोरध्वज स्पोर्ट्स क्लब ओर नगर खेल प्रेमियों के द्वारा आयोजित रात्रकालीन टेनिस बाल वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता माँ महामाया के मैदान मे
सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वार्ड 5 की टीम ने फाइनल में वार्ड 2को 8 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की।
लीग के आधार पर आयोजित यह प्रतियोगिता 15 से 24 दिसंबर, 2025 तक चली। इसमें रतनपुर की सभी वार्डो और जनप्रतिनिधि, पत्रकार, प्रशासकीय मिला कर कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथि लव कुश कश्यप नगर पालिका अध्यक्ष, त्रिलोक श्रीवास, अखिल भारतीय राष्ट्रीय समन्वयक पि व, बबलू कश्यप मंडल अध्यक्ष, कन्हैया यादव पूर्व उपाध्यक्ष नपा, विजय अग्रवाल युवा समाज सेवी, नीतू निरंजन सिँह क्षत्रिय पूर्व पार्षद, शोभा कुलदीप दुबे पार्षद वार्ड न 3, हकीम मोहम्मद पार्षद वार्ड न 12, शिवा पांडे किसान कांग्रेस नेता,रवि रावत राजा रावत युवा कांग्रेस नेता एंव रतनपुर नगर पालिका के समस्त वार्डो के पार्षद उपस्थित रहे। इनके साथ आयोजन समिति व नगर खेल प्रेमी सदस्य भी मौजूद थे।
इस अवसर पर श्री लवकुश कश्यप ओर त्रिलोक श्रीवास ने सभी प्रतिभागी टीमों की खेल भावना की सराहना की और विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने खेल को अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व का माध्यम बताते हुए सभी उपस्थित लोगों से खेलकूद को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप ओर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने भी खिलाडी ओर खेल प्रेमियों का उत्शाह वर्धन किया, विजय अग्रवाल ने अपने उधबोधन मे खिलाड़ी के खेल भावना ओर भाईचारे को बताया ओर कहा हार जीत सिक्के के दो पहलू हैं एक टीम जीतेगी तो एक टीम हारेगी एक टीम हारेगी तो एक टीम जीतेगी ये खेल का परिणाम होता हैं अंत मे विजय अग्रवाल ने कहा मै क्रिकेट प्रेमी हु खेल को समझता ओर जानता हु प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 31000 श्री निवास अग्रवाल की स्मृति मे विजय अग्रवाल द्वारा ओर द्वितीय पुरस्कार 1500 श्री मति निरंजन सिँह क्षत्रिय के द्वारा दिया गया प्रतियोगिता का परे आयोजन मे सारे पुरस्कार ट्राफी कप मोमेंटम ड्रीम एकाडमी के संचालक ज्योति प्रकाश सोनी की और से दिया गया, खेल के जितने भी संसाधन आयोजन हेतु जीवन मिश्रा जी जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष की ओर दिया गया वै इस क्रिकेट आयोजन हेतु अपना भरपूर सहयोग आयोजन मंडल को प्रदान करते हैं,,
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वार्ड 5और वार्ड 2 की टीमें आमने-सामने थीं। वार्ड 5 के सूरज जायसवाल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वार्ड 5के ही सूरज को ‘बेस्ट बैटर’ रहे, जबकि वार्ड 2 को उपविजेता ट्राफी टूर्नामेंट’ का खिताब मिला।
उल्लेखनीय है कि रतनपुर प्रीमियर लीग यह दूसरा वर्ष वार्डो के खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि वै शहर, जिला, प्रदेश मे अपना नाम रोशन कर सके, इस आयोजन मे रतनपुर वासियो ओर तमाम खेलप्रेमियों का खास योगदान ओर सहयोग रहा जिसके लिए आयोजन मंडल ने सभी का आभार प्रदर्शन किया!!!









