-10 जिलों एवं महाराष्ट्र, राजस्थान से भी विद्वान कवि गण उपस्थित हुए थे।
कोसरंगी का गौरव
-जुगेश चंद्र दास कोसरंगी (अध्यक्ष मधुकलश सा साहित्य परिषद खरोरा) को मिला द्वितीय स्थान।
सोमन साहू/आरंग –
वरिष्ठ कवि श्री जुगेश चंद्र दास जो अनेक विधाओं में कविता लिखते हैं, आप मानवतावादी कवि हैं।राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनों में हमेशा सहभागिता निभाते हैं ।अनेक संस्थाओं से अनेक अनेक प्रशंसा प्राप्त किए हैं, सम्मान पत्र प्राप्त किए हैं। आपने राज्य स्तरीय काव्य पाठ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कोसरंगी का नाम रोशन किए है।
त्रिवेणी संगम साहित्य समिति, राजिम – नवापारा के तत्वावधान में, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के जयंती समारोह, 21 दिसम्बर, दिन – रविवार को साहू छात्रावास भवन, राजिम में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत, पावन धाम राजिम के हृदय स्थल पर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसमें विधायक रोहित साहू के साथ समिति के समस्त आत्मीय जन और कविगण उपस्थित थे | तत्पश्चात सभी साहू छात्रावास पहुँचकर, राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया | सबसे पहले माँ विणापाणि और पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया, सरस्वती वंदना, युगल किशोर साहू “जिज्ञासु” ने किया | रोहित साहू “माधुर्य” व नरेन्द्र साहू “पार्थ” ने समस्त अतिथियों व साहित्यकारों का स्वागत, अभिनंदन बड़े ही आत्मीयता से किए | इस राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, मनेन्द्रगढ़, रायपुर व बेमेतरा जिले के साथ-साथ नागपुर महाराष्ट्र से प्रतिभागी के रूप में लगभग 30 साहित्यकार उपस्थित थे |
सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए | इस गरिमामयी भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि, राजिम विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक रोहित साहू जी थे, जबकि अध्यक्षता डॉ. अभिलाषा बेहार, सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग छ.ग. शासन ने की | कार्यक्रम के विशेष अतिथि पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के सुपौत्र विकास शर्मा जी थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, लाला राम साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर समिति राजिम, नूतन साहू वरिष्ठ साहित्यकार पांडुका एवं त्रिवेणी संगम साहित्य समिति, राजिम के आजीवन अध्यक्ष मकसुदन राम साहू “बरीवाला” उपस्थित थे | कार्यक्रम के अंत में राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त विजेता साहित्यकारों को, सभी अतिथियों के द्वारा, पुरस्कृत राशि,शाल, श्रीफल व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया , जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया दिलीप टिकरिहा “छत्तीसगढ़िया” पिरदा (भिंभौरी) बेरला-बेमेतरा, द्वितीय स्थान जुगेश चंद्र दास – कोसरंगी (आरंग), तृतीय स्थान शशी तिवारी “महुआ” – कुम्हारी (दुर्ग), चतुर्थ स्थान सूरज प्रकाश – रानीपरतेवा (छुरा – गरियाबंद) और पंचम स्थान डाॅ. तुलेश्वरी धुरंधर, बलौदाबाजार रहीं| इस प्रतियोगिता के त्रिमूर्ति विद्वान निर्णायकगण थे पोयम शरण साहू – चरौदा (चम्पारण), भरतलाल साहू शिक्षक – राजिम व कोमल राम साहू प्राचार्य – परसट्ठी (धमतरी) | इस पावन आयोजन में मंच संचालन किए राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक किशोर कुमार निर्मलकर और मुख्य वक्ता के रूप में अंचल के ख्याति प्राप्त शिक्षक, साहित्यकार श्रवण कुमार साहू “प्रखर” जी थे |









