दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी
माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का लोकार्पण संपन्न
गेवरा दीपका – नगर पालिका परिषद् दीपका द्वारा आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात राष्ट्रनेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नगर के अटल परिसर स्थल पर किया गया
प्रतिमा का लोकार्पण विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के द्वारा वर्चुवल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक राजनेता नहीं थे वह मूल्य पर आधारित जीने वाले स्वप्न दृष्टा थे इन्होंने देश को सर्वोपरि माना और विदेशी ताकतों के आगे कितनी भी कठिनाई आई लेकिन कभी हार नहीं मानी और पोखरण में परमाणु परीक्षण करके पूरे विश्व में भारत की साख को मजबूत की
पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष पुर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान पार्षद अरूणीश तिवारी सांसद प्रतिनिधि पोशक दास महंत के द्वारा भी आम जनता को संबोधित किया गया
जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व सरलता, संवेदनशीलता एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक था। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने वाजपेयी जी के योगदान, राष्ट्रीय एकता, विकासोन्मुखी सोच, सुदृढ़ विदेश नीति तथा लोकतंत्र को मजबूत करने पर प्रकाश डाला। प्रतिमा स्थापना से नगरवासियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षदगण, आम नागरिक तथा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन उप अभियंता श्री नारायण कुमार आदित्य द्वारा किया गया।

अटल जी सुचिता के प्रमाण थे:- ज्योति नंद दुबे
छ. ग.खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी नेता
ज्योति नंद दुबे ने अपने उद्बोधन में अटल बिहारी वाजपेई जी के सुचिता को याद करते हुए कहा कि एक समय था जब विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के कारण संसद में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक वोट से गिर गई थी लेकिन अटल बिहारी वाजपेई जी ने सुचिता का प्रमाण देते हुए अपनी सरकार का बलिदान कबूल किया लेकिन खरीद फारूक की राजनीति से दूर रहे और संसद में अटल जी ने भारी गर्जना के साथ कहा कि सूरज छटेगा सूर्य उदय होगा और एक दिन पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस देश में आकर ही रहेगी ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिनका नाम भी अटल और काम भी अटल एक प्रमाण था इस देश के लिए
अटल जी के अधूरे सपनों को पूरा करें भाजपा सरकार:- तनवीर अहमद
अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका के द्वारा अटल परिसर के लोकार्पण अवसर पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता तनवीर अहमद ने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सभी दलों को साथ लेकर चलने की कोशिश की और देश हित में जो कुछ अच्छा हो सकता था सभी दलों से मिलकर करने की कोशिश की आज अटल जी ने देश के सभी सड़कों को जोड़ने की संकल्प लिया था साथ-साथ सभी नदियों को भी जोड़ने का संकल्प अटल जी ने लिया था आज देश में सड़के को जोड़ने का काम चल रहा है लेकिन अटल बिहारी वाजपेई जी के नदियों को भी जोड़ने के संकल्प को मैं चाहता हूं भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा करें









