Home चर्चा में कुंवरपुर नहर रोड में बालू लोड टिपर ने इको कार को...

कुंवरपुर नहर रोड में बालू लोड टिपर ने इको कार को मारी ठोकर इको सवार ससुर दामाद घायल जिला अस्पताल रेफर

64
0
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
क्षेत्र में बिना नंबरों की मौत बनाकर सड़कों में दौड़ रही टीपर।
लखनपुर।
जिले के उदयपुर और लखनपुर की सीमा पर स्थित रेड नदी से अधिकतर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल टीपर वाहन  बिना नंबरों के सड़कों पर फर्राटे से दौड़ रहे हैं। जिस प्रकार से यह बिना नंबरों के ऊपर वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।  मोटर व्हीकल एक्ट की खुलेआम खड़िया उड़ाई जा रही हैं। सड़कों पर बिना नंबरों के टीपर वाहनों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई खनिज राजस्व व पुलिस विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है।
 लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपूर नहर रोड में 28 दिसंबर दिन रविवार की सुबह 7 बजे क्षेत्र में घना कोहरे होने के कारण बालू लोड टिप्पर ने इको कार को जोरदार ठोकर मार दी। इको कार क्रमांक सीजी 11 AX 3603 में सवार बेलदगी निवासी पारस उम्र लगभग 22 वर्ष जिसके सिर में व पैर में गंभीर चोटें आई है व उनके ससुर भीखनाथ उम्र लगभग 45 वर्ष ग्राम बंधा के पैर में गंभीर चोटे आई है। ठोकर इतनी जोरदार थी कि इको कार का सामने के हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही टीपर वाहन खेत में उतर गया।डायल 112 व लखनपुर पुलिस को स्थानीय पत्रकार  के द्वारा  सूचना किया गया है जिसमें 112 की टीम लगभग 30 मिनट के बाद आई। घायल ससुर दामाद को उनके परिवारजनों  द्वारा अपने निजी वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु ले जाया गया,जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद टीपर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here