Home चर्चा में कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और देश की विविधता मैं एकता...

कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और देश की विविधता मैं एकता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

3
0
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने से लेकर स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र को सशक्त, समावेशी और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित बनाए रखने तक, राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने और देश की विविधता में एकता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है। किसानों के अधिकारों की सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान तथा वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के हक़ की लड़ाई कांग्रेस ने निरंतर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ी है।स्वाधीनता संग्राम की ज्वाला से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और जनसेवा की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक रहा है। देश के हर वर्ग के कल्याण और समावेशी विकास को कांग्रेस ने सदैव अपनी प्राथमिकता बनाया है।आज जब देश अनेक सामाजिक, आर्थिक और लोकतांत्रिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब इन चुनौतियों से उबरने की शक्ति और दिशा केवल कांग्रेस की समावेशी, जनहितैषी और संवैधानिक विचारधारा में निहित है।सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और एक मज़बूत, लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के लिए कांग्रेस पार्टी का संकल्प अटूट है और यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here