बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुये थाना नगरनार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस अलर्ट मोड पर है।असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज 29 दिसंबर को एनएमडीसी प्लांट मटेरियल गेट के सामने एनएच 63 मेन रोड के पास आरोपी पदमन सेठिया पिता विजय सेठिया निवासी नगरनार सुंडीपारा को धारदार हथियार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर भयभीत कर जोर जोर से चिल्लाकर माहौल खराब करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकु को बरामद किया गया है। उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।









