Home चर्चा में आड़ावाल ने जीत ली क्रिसमस ट्राफी फुटबॉल प्रतियोगिता

आड़ावाल ने जीत ली क्रिसमस ट्राफी फुटबॉल प्रतियोगिता

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

फुटबाल एकेडमी को हराया 4-2 गोल से 
 मुख्य अतिथि पीसीसी चीफ दीपक बैज रहे 

जगदलपुर। ईबीए मिशन ग्राउंड जगदलपुर में साल के अंतिम दिन क्रिसमस ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आड़ावाल और फुटबॉल एकेडमी के मध्य खेला गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विजेता व उपविजेता टीम को उन्होंने पुरस्कृत किया।


पहला गोल फुटबाल एकेडमी के जर्सी नं16 अमित के द्वारा पहले हॉफ के 16 वे मिनट में किय गया, हॉफ टाइम तक स्कोर 1/0 रहा हॉफ टाइम 38वें मिनट में आड़ावाल के जर्सी नं 23 ने गोल कर स्कोर बराबर पर कर दिया। मैच समाप्त होने तक दोनों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। ट्राइब्रेकर द्वारा इस मुकाबले का फैसला हुआ। फैसले में आड़ावाल ने 4-2 से फुटबाल एकेडमी को पराजित कर क्रिसमस ट्राफी 9 ए साईड मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार राशि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा दी गई, विजेता ट्रॉफी चिंतामणि नायक कि स्मृति में राजू नायक ने दी। द्वितीय पुरस्कार यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष निकेत राज झा द्वारा राशि 10 हजार रुपए प्रदत्त की गई। उपविजेता ट्राफी मोसेस क्रिस्टोफर की स्मृति में बेटे लक्की क्रिस्टोफर द्वारा प्रदत्त की गई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रहे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा थे। अतिथि महिला शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लता निषाद, पूर्व अध्यक्ष कविता साहू,पार्षद शुभम यदु, जाहिद हुसैन, अफरोज बेगम, ज्योस्टीन भवानी, पूर्व पार्षद सुषमा सुता, ललिता राव एवं महिला कांग्रेस से एस. नीला, मनिता राउत जोगी कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद आदि रहे। मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब के संरक्षक कांतो पानी, यशवर्धन राव, गौरनाथ नाग, विजय शील सुता काल्विन जॉन का मार्गदर्शन पूरे टूर्नामेंट में मिला। मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सूर्या पानी, सचिव जॉर्डन सामंत, कोषाध्यक्ष सूरज बिसाई एवं कार्यकारिणी सदस्य राज किशोर हारून, राहुल लाल, विक्की निषाद, शैलेंद्र कश्यप, गैब्रिएल नाथ, राहुल पानी, आंद्रियास, दानियाल तारा, सुलेमान का विशेष योगदान रहा। मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब द्वारा प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी वार्ड मे निगम के कर्मचारियों का सम्मान किया गया। विद्युत विभाग के प्रभारी अरविन्द वासु, सहायक राजेंद्र साव, जलप्रदाय शाखा से प्रधान, दयाशंकर, लिमसर, सफाई कर्मी रोशन नाग, संजू भारती, अच्युत, बलवीर एवं वाहन चालक सुखदास आदि को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

जगदलपुर शहर फुटबाल के लिए जाना जाता रहा है यहां अनेकों माहिर खिलाडियों का इतिहास रहा है। नयामुंडा क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। यहां भी कई प्रसिद्ध खिलाड़ी इसी ईबीए मिशन के ऐतिहासिक ग्राउंड में खेल कर बने हैं। इस दौरान पूर्व खिलाड़ी जोयल बेचक, सूर्यकुमार हारून, राजकमल हारून, जितेंद्र सिंह फाउलर, धर्मनारायण साहू, अभय माने, दंतेश्वर राव, रत्नेश बेंजामिन, प्रमोद चौधरी, समीर दानी, राजेंद्र रंगारी, बलवंत दयाल, ललित धनफूल, मनोज ठाकुर, अविनाश सेथ, अविनाश माने, रंजीत विश्वकर्मा, हरेंद्र राजपूत, राजेश क्लाइव, अर्जुन कश्यप आदि उपस्थित रहे। सभी मोमेंटो स्वर्गीय जावेद दास की स्मृति में जीतू दास द्वारा दिए गए, एवं टीमों को प्रमोद चौधरी द्वारा दिया गया।आतिशबाजी के सभी व्यवस्था के लिए व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा का साधुवाद साथ ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, जतिन जायसवाल, प्रदीप अग्रवाणी, श्री कतलाम, तनय चौधरी, दिनेश राव, दीपांशु देवांगन, विजयशील सुता, धर्म नारायण साहू, प्रवीण पोयम, गजेंद्र साहू, संजीव करन, वनमाली नाग, रोहित, गौरव तिवारी, एसके हारून आदि ने सहयोग किया। मंच संचालन दीपक वाधवानी एवं जॉयस लॉरेंस ने किया। ड्रोन के द्वारा वीडियोग्राफी के लिए मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब ने मोहन दास को साधुवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here