Home चर्चा में एमसीपी चेकिंग के दौरान दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन की बरामदगी, स्कॉर्पियो वाहन...

एमसीपी चेकिंग के दौरान दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन की बरामदगी, स्कॉर्पियो वाहन जब्त

11
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

दरभा। दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी दरभा के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा प्रातः 09:00 बजे से ग्राम तीरथगढ़ के तिराहा चौक के पास एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की जा रही थी।
एमसीपी कार्यवाही के दौरान समय लगभग 12:40 बजे कुटुम्बसर से तीरथगढ़ की ओर आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG18R-9974, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है, को पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने लगभग 50 मीटर पहले ही वाहन की गति धीमी कर उसे बंद कर दिया, जिसके बाद वाहन में सवार चार अज्ञात व्यक्ति दरवाजे खोलकर मौके से फरार हो गए।
वाहन के संदिग्ध पाए जाने पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से एक भूरे रंग का विलुप्त दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन तथा एक बैग में अन्य सामान बरामद किया गया। मौके पर ही गवाहों के समक्ष तलाशी एवं बरामदगी पंचनामा तैयार कर सामग्री को विधिवत जब्त किया गया।
घटना के संबंध में फरार आरोपियों द्वारा वन्य जीव अपराध किए जाने की पुष्टि होने पर मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 00/2026 अंतर्गत वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 49, 50, 51, 52 एवं 57 के तहत दर्ज की गई। इसके पश्चात थाना दरभा पहुंचकर प्रकरण को अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here