Home कोरबा सोए हुए हिंदुओं अब जागो, सनातन की रक्षा करो : धर्म सेनानी...

सोए हुए हिंदुओं अब जागो, सनातन की रक्षा करो : धर्म सेनानी ठाकुर राम सिंह

27
0

दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर देवसरोवर प्रगतिनगर में भव्य आयोजन संपन्न

गेवरा दीपका

प्रगतिनगर दीपका स्थित देवसरोवर छठ तालाब परिसर में गुरुवार को भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुआ। टीम चरक धर्म संवाहक के तत्वावधान में सुबह से देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
आयोजन में 201 सनातनियों ने सामूहिक शंखनाद किया, 3100 दीप प्रज्वलित किए गए, हनुमान चालीसा और हनुमत प्रार्थना का सामूहिक पाठ हुआ, वहीं उज्जैन महाकाल की तर्ज पर डमरू वादन और भव्य आतिशबाजी ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग से भर दिया।

शाम 6:30 बजे महाआरती के दौरान दीपों की अलौकिक छटा देखने हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में दीपका महाप्रबंधक संजय मिश्रा और कारसेवक मिलन राम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अपनी ताकत पहचानो सोए हुए हिंदुओं को जगाओ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सनातन धर्म ध्वजा रक्षक सेवक धर्म सेनानी ठाकुर राम सिंह ने ओजस्वी उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा सनातन कोई धर्म नहीं यह शाश्वत जीवन पद्धति है, जो सत्य, कर्तव्य, त्याग और मर्यादा सिखाती है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ने सदियों तक संघर्ष किया, अनेक संकटों का सामना किया लेकिन जब भी चुनौती आई, समाज एकजुट होकर खड़ा हुआ।
उन्होंने युवाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा युवा पीढ़ी ही धर्म की सच्ची धरोहर है। अगर युवा अपनी जड़ों से कट गए तो संस्कृति कमजोर हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा हनुमान जी भी कुछ समय के लिए अपनी शक्ति भूल गए थे जामवंत ने उन्हें यह याद दिलाया। आज उसी तरह सोए हुए हिंदुओं को जगाने की जरूरत है ताकि वे अपनी पहचान और शक्ति को समझें।
उन्होंने धर्म रक्षा का संदेश देते हुए कहा कि धर्म की रक्षा संगठन, संयम, त्याग और सद्विचार से होती है और जब तक हम सजग नहीं होंगे, आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा भी खतरे में रहेगी।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सनातन प्रेमियों से एकजुट रहने, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए सजग रहने की अपील की।
दीपका महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा का यह आयोजन प्रशंसनीय है। टीम चरक धर्म संवाहक समिति इसके लिए बधाई के पात्र है।

रंगोली प्रतियोगिता 2026 : फाल्गुनी श्रीवास और गीतिका कुंभकार संयुक्त प्रथम

इस अवसर पर SR एकेडमी द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतिभागियों ने भगवान राम दरबार थीम पर एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं।
जूरी मेंबर में पत्रकार सुशील तिवारी, हेमचंद सोनी, पार्षद अविनाश यादव, आकाश साहू और भारती राठौर ने मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए—
प्रथम — फाल्गुनी श्रीवास एवं गीतिका कुंभकार (संयुक्त विजेता)
द्वितीय — पिंकी गुप्ता
तृतीय — प्रिया मरावी
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया।

पूरे कार्यक्रम में सफल बनाने में प्रमुख रूप से आचार्य दुर्गा स्वर्णकार, भोनेंद्र डहरवाल, अमित गुप्ता,संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, महेश मित्तल, सोनू पांडे, अभिषेक सिंह, राजकुमार राठौर, आचार्य भागवत पाण्डेय, पार्षद आकाश साहू, हिमांशु देवांगन, अविनाश यादव की महती भूमिका रही।
समिति के संरक्षक समाजसेवी रोहित राठौर, जन्मजय जायसवाल समेत टीम चरक धर्म संवाहक के सभी सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here