Home चर्चा में रतनपुर में 4 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन, आचार्य राकेश होंगे प्रमुख...

रतनपुर में 4 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन, आचार्य राकेश होंगे प्रमुख वक्ता

38
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

रतनपुर माँ महामाया बस्ती में समस्त सनातनी समाज के तत्वावधान में 4 जनवरी, रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थाना के पास रतनपुर में संपन्न होगा। सम्मेलन में प्रखर हिंदुत्ववादी एवं देशभक्त युवा संत आचार्य राकेश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, हिंदू समाज में एकता, सामाजिक समरसता तथा कुरीतियों के उन्मूलन पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता फैलाने, ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा परिवार को सशक्त बनाने, युवाओं को संस्कारित करने, ‘रामत्व’ और राष्ट्रधर्म के पालन का संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ किया जाएगा।
सम्मेलन में सभी हिंदू समाजों को जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही सनातन संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण पर जोर देते हुए चंदन और कलावा जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों के महत्व को रेखांकित किया जाएगा। सामाजिक समरसता, दलित-शोषित वर्गों को साथ जोड़ने और सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ यह आयोजन सनातन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here