कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
ग्राम पीपरा में आयोजित माता शाकंभरी जयंती समारोह में केशकाल विधानसभा के माननीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विधायक जी के ग्राम आगमन पर मरार समाज द्वारा पुष्पवर्षा एवं गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
विधायक टेकाम ने सर्वप्रथम शाकंभरी मूर्ति पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया
इस अवसर पर समाज की माताओं द्वारा माता शाकंभरी के स्वरूप को दर्शाती सब्जियों की टोकरी विधायक जी को भेंट की गई, जो प्रकृति और समाज की समृद्ध परंपरा का प्रतीक रही।
महत्वपूर्ण घोषणा:
विधायक श्री टेकाम जी ने समाज की आस्था को सम्मान देते हुए शाकंभरी माता मंदिर से संबंधित घोषणा की, जिस
प्रेरणादायी उद्बोधन:
अपने उद्बोधन में विधायक जी ने मरार समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों की सराहना करते हुए समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, माताएं-बहनें एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बना।

अध्यक्षता
मान. श्री देवेंद्र पटेल जी
विशेष अतिथि
मान. श्री हितेश नेताम जी
(जिला पंचायत सदस्य – पीपरा)
गोपेन्द्र मरकाम
(सरपंच, ग्राम पंचायत पीपरा)
सम्मानित सदस्य
श्री दयाराम नेताम – समाज प्रमुख
श्री संजय पोया
श्री अमृत यादव – वार्ड पंच
श्री सुनील मरकाम – वार्ड पंच
श्रीमती ममता पटेल – वार्ड पंच
श्रीमती प्रेमवती पटेल – वार्ड पंच
श्री पूनम नेताम – समाज प्रमुख
श्री बोधन नेताम – समाज प्रमुख
समाज प्रमुख
श्री अनिल पटेल – (परगनिया)
श्री चमन पटेल – (पाईक)
श्री रोहित पटेल – (संभाग अध्यक्ष)
श्री मंशाराम पटेल – (जिलाध्यक्ष)
श्री नकुल राम पटेल – (अध्यक्ष, ग्राम समिति)
श्री मोहरराम पटेल / श्री तुलाराम पटेल







