बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. आज कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है. सोने की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद इसकी कीमत में दूसरे दिन भी इजाफा दर्ज किया गया.
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर ₹10 बढ़ गई है. वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹10 महंगा हुआ है. बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर कुल ₹2,410 बढ़ चुकी है, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में ₹2,210 की बढ़ोतरी हुई है.
अब चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है. एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में चांदी की कीमत में कुल ₹7,100 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.









