Home चर्चा में भाजपा संगठन विस्तार को लेकर सतेंद्र सिंह ठाकुर का भोपालपटनम मंडल में...

भाजपा संगठन विस्तार को लेकर सतेंद्र सिंह ठाकुर का भोपालपटनम मंडल में तीन दिवसीय प्रवास

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= जनप्रतिनिधियों संग लिया समस्याओं का जायजा =
भोपालपटनम। भारतीय जनता पार्टी बीजापुर जिला के उपाध्यक्ष एवं भोपालपटनम मंडल के संगठन प्रभारी सतेंद्र सिंह ठाकुर का तीन दिवसीय प्रवास 3 से 5 जनवरी तक भोपालपटनम मंडल में हुआ। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य भाजपा संगठन को मंडल स्तर पर सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनसमस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करना रहा।
प्रवास के दौरान श्री ठाकुर ने भाजपा के समर्पित जनप्रतिनिधियों एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक एवं सार्थक बैठकें कीं। बैठकों में पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों की प्रगति, जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही कुछ मूलभूत समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर स्थिति का जायजा भी लिया गया। सतेंद्र सिंह ठाकुर ने नगर पंचायत भोपालपटनम के सभी 15 वार्डों का भ्रमण कर वार्डवासियों के साथ बैठकें कीं एवं स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए नालियों की नियमित सफाई हेतु नगर पंचायत के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा के दौरान नगरवासियों ने शाम होते ही नगर में व्याप्त हो जाने वाले अंधेरे की समस्या से अवगत कराया। इस पर श्री ठाकुर ने सीएमओ को शीघ्र स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर में सीसी सड़क एवं नालियों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रवास के अंतिम चरण में श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना और केंद्र व राज्य सरकारों की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे, यही पार्टी की प्राथमिकता है। इस तीन दिवसीय प्रवास से संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है तथा आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास और सशक्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here