Home अंतर्राष्ट्रीय ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन: वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड-मेक्सिको तक विस्तार की...

ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन: वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड-मेक्सिको तक विस्तार की चेतावनी, सैन्य बजट 1.5 ट्रिलियन डॉलर

61
0

वेनेजुएला पर हमले के बाद उसके तेल पर कब्जा करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हौंसले बुलंद है। इसी का नतीजा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह वॉर मोड में आ गए हैं। ट्रंप अब ग्रीनलैंड, मेक्सिको, पनामा, कोलंबिया, क्‍यूबा को भी धमकी दे रहे हैं। ट्रंप इन देशों पर कब्जा कर उनके मिनरल्स पर आधिपत्य का ख्वाब देख रहे हैं। इसके लिए ट्रंप के ने अमेरिका के मिलिट्री बजट में भारी बढ़ोतरी की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2027 के लिए अमेरिका के सैन्य बजट को 1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने की घोषणा की है। यह भारत की कुल जीडीपी का 36% है।

यह बड़ा फैसला ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए सार्वजनिक किया। ट्रंप ने इसे वैश्विक सुरक्षा की नाजुक स्थिति को देखते हुए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट अमेरिकी सेना को “ड्रीम मिलिट्री” बनाने में मदद करेगा।

ट्रंप का मानना है कि बढ़े हुए रक्षा बजट से अमेरिका को वह “ड्रीम मिलिट्री” बनाने में मदद मिलेगी, जिसकी लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। उनका दावा है कि यह बजट अमेरिकी सेना को किसी भी विदेशी चुनौती का सामना करने में क्षमतावान बनाएगा और देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि यह फैसला उन्होंने सीनेट, कांग्रेस, मंत्रालयों और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ गहन और लंबी चर्चा के बाद लिया है। मौजूदा समय की परिस्थितियां बहुत नाजुक और जोखिम भरी हैं, इसलिए अमेरिका की सुरक्षा को सुप्रीम प्रायोरिटी देना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here