Home मुख्य ख़बरें राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली,...

राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली, बम स्क्वायड तैनात

150
0

राजनांदगांव –

जिले के न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात व्यक्ति की ओर से मेल के जरिए जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जैसे ही यह जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली, तुरंत एक्शन लिया गया और पूरे कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करवा दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड (BDDS) की टीम बुलाई गई है, जो परिसर के चप्पे‑चप्पे की गहन तलाशी ले रही है। वहीं दूसरी ओर, सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा मेल कहां से और किसके द्वारा भेजा गया। साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

स्थिति पर जिला प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है। जांच पूरी होने तक कोर्ट परिसर में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here