Home चर्चा में फेसबुक पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर...

फेसबुक पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

26
0

दीपक ठाकुर/बाराद्वार। सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों की अश्लील वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज तांबेकर (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम मुढाली, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 10.18.2022 की है, जब आरोपी द्वारा फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर वायरल किया गया था। मामले की जानकारी सायबर टीप लाइन (क्रमांक 137055823) के जरिए वरिष्ठ कार्यालय को प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ IT एक्ट की धारा 67B और पाक्सो एक्ट की धारा 14(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के निर्देश पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर 08.01.2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि यशवंत राठौर, प्रआर मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, टकेश्वर कटकवार और बुधेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here