Home खेल T20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद: तमीम इकबाल ने BCB को दिखाया आईना,...

T20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद: तमीम इकबाल ने BCB को दिखाया आईना, बोले- खेल को राजनीति से दूर रखें

195
0

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है, जिसमें कुल 20 टीमों का हिस्सा लेना है और उसमें से अधिकतर ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं अभी फिलहाल सभी की नजरें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर टिकी हुई हैं, जिन्होंने भारत की जगह श्रीलंका में अपने मैच खेलने के लिए आईसीसी को लेटर लिखा है। इसको लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार बयानबाजी का भी दौर देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 8 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को दूसरा औपचारिक लेटर भेजते हुए भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है और एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप मैचों के वेन्यू को भारत से हटाकर श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग को दोहराया है। वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान तमीम इकबाल का भी इस पूरे मुद्दे पर बयान आया है, जिसमें उन्होंने अपने बोर्ड को एक तरह से आईना दिखाया है।

तमीम इकबाल ने बांग्लादेश में जिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अनावरण के मौके पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा आईसीसी को भेजे गए लेटर को लेकर पूछे गए मुद्दे पर डेली स्टार के अनुसार दिए अपने बयान में कहा कि मैं जब से बोर्ड से हटा हूं इसके बाद मुझे इस खबर के बारे में मीडिया के जरिए ही जानकारी मिली है। मैं इस पर अभी कुछ अचानक से बयान नहीं देना चाहता हूं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि बांग्लादेश क्रिकेट की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए हमें कोई भी फैसला लेना चाहिए। हमें बातचीत के जरिए इस पूरे मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। बांग्लादेश क्रिकेट का भविष्य सबसे पहले आता है और 90 से 95 प्रतिशत पैसा हमें ICC से मिलता है और हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कई बयान सार्वजनिक देखने को मिले हैं, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए भारत में अपने मैचों को खेलने से साफ मना किया है। तमीम इकबाल ने इसको लेकर कहा कि ये काफी संवेदनशील मुद्दा है। ऐसे में हमें सार्वजनिक तौर पर कुछ भी बयान देने से पहले काफी सोचना चाहिए क्योंकि यदि हम ऐसा करते हैं तो फिर वह चाहे सही हो या गलत उस बयान से पीछे हटना काफी मुश्किल हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here