सोमन साहू –
छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय ध्रुव कुमार मिर्धा जी का असम दौरा तय हुआ है। वे दिनांक 11 जनवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित विश्व रविदास महापीठ की सामाजिक बैठक में शामिल होने के लिए असम प्रवास पर रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम में असम राज्य के मुख्यमंत्री माननीय हेमंता विश्वा शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री माननीय दुष्यंत गौतम जी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम को लेकर समाजजनों एवं आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बैठक सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर मंथन का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।









