रघुराज/रायपुर, 12 जनवरी 2026 (न्यूज़36गढ़): रविवार का दिन श्रीनगर, खमतराई, गुढ़ियारी और गोंदवारा क्षेत्र के निवासियों के लिए खास साबित हुआ। NIVANTA GROUP की ओर से गोंदवारा गरबा ग्राउंड में आयोजित निशुल्क जन समस्या समाधान शिविर में सैकड़ों कॉलोनी वासियों ने भाग लिया। नगर पालिका से जुड़ी टैक्स नामांतरण, नक्शा पास जैसी समस्याओं से लेकर बिजली विभाग की परेशानियों तक का समाधान यहीं मिला। यह पहला ऐसा आयोजन था, जिसने स्थानीय लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर कटाने से मुक्ति दिलाई।
शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। सैकड़ों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे। मिश्रा जी ने बताया, “पिछले कई महीनों से नगर पालिका और बिजली विभाग के चक्कर लगा रहा था, लेकिन कहीं सही समाधान नहीं मिला। यहाँ संस्था के लोग बड़े प्यार से समस्या सुनी और निशुल्क समाधान बताया। बहुत राहत मिली।” इसी तरह कई अन्य निवासियों ने शिविर की तारीफ की। टैक्स नामांतरण, नक्शा पास, बिजली कनेक्शन और बिल संबंधी विवादों का तुरंत निपटारा किया गया।
स्थानीय सेवा संस्था TWS (तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी) ने इस निशुल्क सेवा भाव की खूब सराहना की। TWS के अधिकारी श्री गोविंद राजू जी ने कहा, “ऐसे निशुल्क शिविर से जनता को भारी फायदा हो रहा है। NIVANTA GROUP का यह प्रयास सराहनीय है। हम आयोजकों से अनुरोध करेंगे कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहें। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आसानी से अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।”
NIVANTA GROUP के संस्थापक ने बताया, “यह हमारा पहला निशुल्क जन समस्या समाधान शिविर था। पहले ही आयोजन में सैकड़ों लोग पहुँचे और अपनी परेशानियाँ बताईं। हमने सभी को निशुल्क जानकारी और समाधान प्रदान किया। लोगों का उत्साह देखकर प्रसन्नता हुई। आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करेंगे, ताकि क्षेत्रवासी सरकारी प्रक्रियाओं से अवगत हों और आसानी से लाभ उठा सकें।”
शिविर में विशेषज्ञों ने नगर पालिका नियमों, टैक्स प्रक्रिया, नक्शा पासिंग और बिजली विभाग की योजनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कई लोगों को साइट पर ही फॉर्म भरने और आवेदन जमा करने में मदद मिली। एक निवासी ने कहा, “यहाँ आने से पहले हम सोचते थे कि ये जटिल प्रक्रिया है, लेकिन सरल तरीके बताए गए। अब घर बैठे काम हो जाएगा।”
क्षेत्रीय लोगों ने माँग की है कि ऐसे आयोजन नियमित हों। मिश्रा जी जैसे निवासियों का अनुरोध है, “हमारी संस्था से निवेदन है कि ऐसे आयोजन बार-बार हों, जिससे बाकी लोगों को भी मदद मिले।” NIVANTA GROUP ने आश्वासन दिया कि भविष्य के शिविरों की जानकारी न्यूज़36गढ़.कॉम के माध्यम से जनता तक पहुँचाई जाएगी।
यह शिविर न केवल समस्याओं का समाधान था, बल्कि सामुदायिक सेवा का बेहतरीन उदाहरण भी। TWS जैसे संगठनों का समर्थन इसे और मजबूत बनाता है। रायपुर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे प्रयासों की आवश्यकता है, ताकि जनता को सशक्त बनाया जा सके।









