-जन-जागरण अभियान के तहत 16 जनवरी को संकल्प भवन में भाजपा की जिला कार्यशाला
अजय गौतम/अम्बिकापुर –
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा विकसित भारत–जी राम जी विधेयक को लेकर जन-जागरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 16 जनवरी (शुक्रवार) को अपरान्ह 2 बजे, संकल्प भवन भाजपा कार्यालय, अम्बिकापुर में किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि विकसित भारत–जी राम जी विधेयक कार्यशाला में जी राम जी बिल पर अतिथि वक्ताओं का व्यापक मार्गदर्शन मिलेगा।
श्री सिसोदिया ने पार्टी के सभी अपेक्षित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संगठनात्मक दायित्वधारियों से जिला कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
इस कार्यशाला में जिला में निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी/सह प्रभारी, सांसद एवं विधायक, निगम/मंडल/बोर्ड के अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर निगम महापौर/सभापति, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, अभियान जिला टोली, मंडल अभियान संयोजक/सह संयोजक, सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष तथा सहकारी बैंक जिलाध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है।
भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला विकसित भारत–जी राम जी जन-जागरण अभियान की दिशा और रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।









