बीएमसी (BMC) समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव परिणाम (Maharashtra Nagar Nigam Election Results) आज आएगा। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक यह पता चल जाएगा कि मुंबई का बॉस कौन बनेगा। साथ ही पुणे-नागपुर और थाणे समेत 28 महानगर पालिकाओं के परिणाम आएंगे। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इन नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवाड़ जैसे बड़े शहरों की है।
स्टेट इलेक्शमन कमिश्नर दिनेश वाघमारे ने कहा कि सभी नगर निगम में शाम 5:30 वोटिंग खत्म हुई। करीब 50% मतदान का अनुमान है हालांकि अंतिम आंकड़े बाद में जारी होंगे।
वहीं वोटिंग के बाद आए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 3 एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवेसना को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत के लिए 114 की जरूरत है। जबकि कांग्रेस गठबंधन को 60 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं। नतीजे शुक्रवार को आएंगे।









