कोसरंगी संवाददाता गेंदलाल साहू
खरोरा कोसरंगी – आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ ,जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती दामिनी राजू मिर्झा सरपंच ग्राम पंचायत कोसरंगी तथा अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्रीमती अनिता कुंती लकड़ा ने किया ,विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकाश समिति के अध्यक्ष धनेश धीवर विराज मान थे ,अति विशिष्ट अतिथि,संस्था के पूर्व प्राचार्य श्री के आर वर्मा , पी डी कोसले ,श्री एस आर यादव ,श्री एस एस बांधे राजकुमार सोनवानी तोषण लाल साहू,गैंद लाल साहू ग्राम के समस्त पंच एवम् सभी वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित थे ।

भारत माता के पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया संस्था के विद्यार्थियों द्वारा बारह मासी गीत एवम् नाट्य के साथ ,पंथी गीत,सुवा नित्य ,कर्मा , ददरिया,राजस्थानी ,भोजली , राउत नाच ,भजन ,रिमिक्स , बस्तरीहा नित्य ,पंजाबी ,बिहाव गीत,भांगड़ा आदि।नित्य में दर्शक दीर्घा देर शाम तक थिरकते रहे ,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राचार्या श्री मती ए के लकरा,वियाख्याता के एल भीफोर,श्रीमती रजनी तिवारी ,सुश्री अनिता पटवा ,सुश्री कुमुद देवांगन ,श्रीमती कमला साहु,श्रीमती पूनम साहु,अभिलाषा शुक्ला, अर्चना कुरैशिया, रुपा मनहर , व्याम शिक्षक सुश्री धनेश्वरी नारंग ,श्रीमती संगीता बघेल,मनीषा कोसले ,श्रीमुकेश साहु ,यशवंत साहु ,सुरेश साहु ,भुवन वर्मा ,सहायक ग्रेड 2श्री तेजनाथ खड़ा नंद केसरी लाल वर्मा आदि का भरपूर योगदान रहा। उपस्थित मंचस्थ अतिथियों द्वारा कलाकारों को पुरस्कार से सम्मानित करते रहे और आने वाले समय में भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश करने की बात कही अंत में संस्था प्रमुख द्वारा आभार प्रकट किया गया।









