9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक जिला बालोद के दुधली ग्राम में राष्ट्रीय स्तर पर भारत स्काउट एवं गाइड , रोवर रेंजर की प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका सुभारंभ राज्य के प्रथम नागरिक मान. राज्यपाल रमन डेका जी के हाथो ध्वजारोहण के साथ किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों और देश से आए रोवर रेंजर की मार्च पास्ट और तिरंगे झण्डे को सलामी देकर शुभारंभ किए l पांच दिवसीय राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का थीम श्रेष्ठ युवा से राष्ट्र निर्माण रहा , यह जंबूरी किसी मेला के आयोजन से कम नही है जिसमें अलग अलग राज्यों से आए रोवर रेंजर अपने राज्यों की संस्कृति और वेशभूषा के माध्यम से अपना परिचय और पहचान को प्रदर्शित करते है, जंबूरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिसमें अपने भाषा, बोली ,, वेशभूषा, संस्कृति, पकवान, पुरातात्विक शिल्पो, साहित्यिक पुस्तकों, और कलाकृति को प्रदर्शित करने का एक खुला मंच प्रदान किया जाता है जो की राज्य और देश की छवि के तथा अनेकता में एकता को बताता है l कोरबा जिला के रोवर रेंजर ने चिमनीनुमा गेट बनाकर कोरबा काला हिरा का खदान है जिसका जीवंत उदाहरण दिया है l वही कोरबा जिला के कोरवा जनजातीय की वेश भूषा को रोवर अंश इंगले, रेंजर सीमा और माही जयसवाल ने एथनिक शो के माध्यम से अच्छा प्रदर्शन किया जिससे जिला और गौरवान्वित हुआ है l यूथ पार्लियामेंट जिसका थीम (एक देश एक चुनाव )और यूथ फोरम थीम (नशा मुक्त देश और समाज में युवा का योगदान) पर सेजस पोड़ी उपरोड़ा का छात्र कृष्णा साहू ने जिला के साथ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना भाषण प्रस्तुत किए जो बहुत ही सराहनीय रहा तथा प्रश्नोत्तरी पर रेंजर वैष्णवी पाल और सीमा ने भी अच्छा प्रदर्शन कर जिला का मान बढ़ाया, फूड प्लाजा में रोवर तन्मय पोर्ते और उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ का सबसे खास अंगाखर रोटी , ठेठरी, कुर्मी, अडसा, एवम् अन्य पकवानों को प्रदर्शनी में शामिल कर राज्य को प्रदर्शित किए l हमर कोरबा रे , संगीत पर कोरबा जिला से गए सैकड़ों रोवर रेंजर एवम् प्रभारी मिलकर सामूहिक नृत्य के माध्यम से कोरबा जिला का परिचय देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व किए l अंतिम दिवस पर 20 हजार की संख्या में उपस्थित रोवर रेंजर को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवम् शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए एक साथ सबको शपत ग्रहण कराया गया, जिसे वर्ल्ड बुक रिकार्ड में शामिल किया गया l इस राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी प्रतियोगिता में हमारे छत्तीसगढ़ को
“9 ए”, तथा, “6 बी” “कुल-15” नेशनल सर्टिफिकेट व फ्लेग मिलना हमें गौरवान्वित कर, हमारा हौसला बढाकर,प्रेरित करते हैं,
इस विशाल कुंभ मेला समान राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक द्वारा सेजस पोड़ी उपरोड़ा से रितेश यादव, सदाब खान
लोकिता सींग, तमन्ना मरकाम सीनियर स्काउट एवं गाइड,
शोभा कंवर ,वैष्णवी पाल ,सीमा उइके, वर्षा नायक ,हिमानी
जयसवाल ,,माही जयसवाल रेंजर्स सेजेस सिंघिया,
मोहन बघेल,कृष्णा साहू ,अभिनव जयसवाल
हितेंद्र निर्मलकर ,तनिश जयसवाल
तन्मय पोरते ,योगेश यादव
हिमांशु दास ,सुमित सारथी ,
अंश इंगले , दुर्गेश कुमार (भीम राव अम्बेडकर ओपन रोवर क्रू पोड़ी उपरोड़ा रोवर्स ) सहित प्रभारी मनराखन अगरिया रोवर लीडर संयुक्त सचिव पोड़ी उपरोड़ा, SK दिनकर स्काउट मास्टर सेजस कोरबी (चोटिया) कुल 23 प्रतिभागी एवम् कोरबा जिला टीम के साथ जंबूरी आयोजन में शामिल होकर ब्लॉक के साथ जिला का नाम रोशन किए है l
Home चर्चा में राज्यपाल के ध्वजारोहण से शुरू हुई राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, छत्तीसगढ़ के युवाओं...









