रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
दो शराब कोचियों से 32 पाव देशी प्लेन शराब व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 4560 व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया जप्त।
शराब कोचियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपी –
1. रामू वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर,
2. निलेश कश्यप पिता हिन्छाराम कश्यप उम्र 52 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर नशीली पदार्थों बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है, दिनाँक 20/01/2026 को मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में रखकर भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु नगपुरा मेला की ओर लेकर जा रहे हैं, कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु थाना रतनपुर से टीम रवाना हुई थी, ग्राम नगपुरा मेनरोड में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर मोटर सायकल सवार 02 व्यक्तियों राजू वर्मा निवासी नगपुरा व निलेश कश्यप निवासी गिधौरी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 4560 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर.आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर, धनराज कुम्भकार, मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।







