Home मुख्य ख़बरें 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के हर जिले में फहराएगा तिरंगा, मुख्य अतिथियों...

26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के हर जिले में फहराएगा तिरंगा, मुख्य अतिथियों की सूची जारी

358
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद एवं विधायक जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

राज्य शासन के निर्णयानुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जारी सूची के अनुसार दुर्ग में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, बस्तर में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बिलासपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, सरगुजा में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा रायगढ़, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बालोद सहित अन्य जिलों में मंत्रियों व सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरे चरण की सूची में सरगुजा संभाग सहित शेष जिलों के लिए सांसदों एवं विधायकों को मुख्य अतिथि नियुक्त किया गया है। सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि के परामर्श से सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here